जिंगल वेल जिंगल वेल पर किया मंत्रमुग्ध
संजौलीस्थित शैमरॉक स्मार्ट किड्स स्कूल में बुधवार को क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। बच्चों ने जिंगल वेल जिंगल वेल जिंगल आॅल वेल, मेरी क्रिसमस सहित अन्य गीतों की प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध किया। स्कूल की निदेशक शीतल जीत कौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की प्रिंसिपल गुनीत कौर ने बच्चों को क्रिसमस के बारे में बताया। इस मौके पर अनाहत, जैसमीन, पृथ्वी, अनामया, पृथ्वी, सक्ष, अधिराज, कृतिका, अरपिया, राघव, अवनी, आभ्य, स्पर्श, त्रिधिमन, जैसमीन, वेदांत, द्वेषा, रिषिका, परीक्षा, पूर्वी, जायेल, तेजस्विमनी अन्य बच्चों ने डांस किया। परिक्रमा ने सेंटा क्लाॅज की भूमिका निभाई। इस मौके पर कैमलिंग की ओर से ड्रांइग प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसके विजेता रहे युवा श्री, युग, अनाम्या, जोयल, रवानी को प्राइज देकर सम्मानित किया गया।
क्रिसमस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौज मस्ती करते बच्चे।
शैमरॉक स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुित