- Hindi News
- घोड़ा अस्पताल सड़क खस्ताहाल, रेलिंग भी नहीं
घोड़ा अस्पताल सड़क खस्ताहाल, रेलिंग भी नहीं
घोड़ाअस्पताल से सब्जी मंडी की सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस सड़क पर तो रेलिंग है और ही इसकी मरम्मत की गई है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शिमला मंडल शहर की समस्या को लेकर नगर निगम के आयुक्त से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से युवा मोर्चा ने आयुक्त को अवगत करवाया कि घोड़ा अस्पताल से सब्जी मंडी की सड़क काफी खराब है। युवा मोर्चा सचिव शीतल व्यास, प्रदेश प्रवक्ता करण नंदा का कहना है कि सड़क के आस पास की रेलिंग टूटी हुई हैं, कई जगह रेलिंग भी नहीं जो बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रही है। सड़क के साथ लगती निकास नाली भी जगह-जगह से टूटी हुई है। इसकी वजह से गंदा पानी सड़क में खुले में बहता रहता है।
अवैधवसूली का आराेप
भाजयुमोका आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा इस जगह पर वाहन मालिकों से अवैध वसूली की जा रही हैं। वाहनों के पार्क करने पर पैसे लिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सब्जी मंडी का नाला जो कचरे के कारण बंद है उसे भी जल्द से जल्द खुलवाया जाए। इस मौके पर श्रवण, अभिमन्यु, जगजीत, गौरव, विक्रम, बिट्टू, पिंटू, राजीव, हिमांशु, कपिल, पवन, विजय, दिनेश, हरमीत, वसुनंदन आदि मौजूद रहे।
सब्जी मंडी रोड पर रैलिंग की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता।