- Hindi News
- 84 बस्तियों में 3008 लोगों को मिलेंगे पक्के मकान
84 बस्तियों में 3008 लोगों को मिलेंगे पक्के मकान
शहरमें गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों का अब पक्के मकान का सपना जल्द पूरा होगा। शिमला शहर की 84 बस्तियों में रहने वाले 3008 परिवारों के मकानों को पक्का किया जाएगा। इस संबंध में सभी तरह औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जयपुर की याशी कन्सलटिंग सर्विसज लिमिटेड कंपनी ने इस संबंध में पक्के मकान बनाने की सारी प्लानिंग तैयार कर ड्राफ्ट नगर निगम को सौंप दिया है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के मकानों को पक्का करने का काम 31 मार्च, 2015 से पहले शुरू कर दिया जाएगा। इन मकानों में अभी 13070 लोग रह रहे हैं। केंद्र सरकार के स्लम फ्री सिटी प्लान आॅफ एक्शन के तहत बुधवार को राजीव आवास योजना का कच्ची बस्ती शिविर बचत भवन में आयोजित किया गया। इस शिविर में नगर निगम के पदाधिकारियों, जयपुर की याशी कन्सलटिंग सर्विसज लिमिटेड कंपनी के अधिकारी और नगर निगम के पार्षदों ने भाग लिया। शिमला को स्लम फ्री बनाने के लिए इसमें विस्तार से चर्चा की गई।
22हजार मकान बनाएंगे
राजीवआवास योजना के तहत शिमला शहर को स्लम फ्री बनाने के लिए नगर निगम ने भी योजना तैयार की है। इस योजना के तहत 2021 तक शहर में लगभग 22 हजार पक्के मकान बनाए जाएंगे। इस योजना का प्रारूप तैयार करने का जिम्मा जयपुर की याशी कन्सलटिंग सर्विसज लिमिटेड कंपनी को दिया गया हैं। नगर निगम के मेयर संजय चौहान का कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मदद से शिमला को स्लम फ्री बनाने की योजना बनाई गई हैं। शहर में कोई भी झुग्गी, झोंपड़ी में रहे और सबको पक्का मकान मिले इसके लिए जमीन की तलाश शुरू की जाएगी। पहले चरण में मार्च से पहले पक्के मकान बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
सेमिनारमें ये रहे मौजूद
सेमिनारमें नगर निगम के मेयर संजय चौहान, डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर, आयुक्त पंकज राय, नगर निगम के प्रोजेक्ट निदेशक राजेश कश्यप, याशी कन्सलटिंग सर्विसज लिमिटेड कंपनी के आर्किटेक्ट प्लानर सैयद खान, अर्बन प्लानर कुलदीप कुमार और पार्षद रजनी, शशि शेखर, शेलेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।
सुझावोंपर 30 तक होगा काम: कंपनीके एमडी संजय गुप्ता का कहना है कि पहले चरण में उन्होंंने शहर की 84 बस्तियों में रहने वाले 3008 परिवारों के मकानों को पक्का करने की योजना तैयार की है। भौगोलिक परिस्थितियों को देखें तो इसमें सामंजस्य होना काफी जरूरी है। हमने ड्राफ्ट तैया