टॉपर ऑफ सिटी परीक्षा 21 को
शिमलाक्लासिस लक्कड़ बाजार 21 दिसंबर को टॉपर ऑफ सिटी परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा लक्कड़ बाजार केंद्र में होगी। संस्थान पिछले कई सालों से जेईई मेन, एडवांस और सीबीएसई पीएमटी की एंट्रेस परीक्षाओं की तैयारी करवा रहा है। इस परीक्षा में दसवीं कक्षा के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए फीस रखी गई है। 21 दिसंबर को परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। शिमला क्लासिस सेंटर के निदेशक अमित शर्मा का कहना है कि यह परीक्षा शिमला सिटी के बच्चों को आगे आने के लिए बच्चों की नॉलेज को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिमला क्लासिस की ओर से पहले भी ऐसी नॉलेज परीक्षा आयोजित की जाती है।
इनाममें मिलेगा लेपटॉप
परीक्षामें पहला स्थान हासिल करने वाले छात्र को लेपटॉप, दूसरे स्थान पर रहने वाले को स्मार्ट मोबाइल फोन और तीसरे स्थान पर रहने वाले को डिजिटल कैमरा बतौर इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया जाएगा।
शिमला क्लासिस लक्कड़ बाजार करेगा आयोजन, 100 रुपए रखी है फीस