पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर में बढ़ाया युवाओं का मनोबल

उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर में बढ़ाया युवाओं का मनोबल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला |प्रधानमंत्री रोजगारसंवर्धन स्कीम के अंतर्गत चल रहे उद्यमिता प्रशिक्षण के 11 दिवसीय शिविर में शिमला और किन्नौर जिले के 56 प्रतिनिधि भाग ले रहे है। जिसमें यूको आरसेटी शिमला के निदेशक जेसी शांडिल ने सभी युवाओं का मनोबल बढ़ाया। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए यूको बैंक शिमला के महाप्रबंधक एके सिन्हा ने प्रतिभागियों को यूको बैंक की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग, शिमला के निदेशक एन शर्मा , उपनिदेशक वीपी एस तोमर ,खादी ग्रामोद्योग आयोग शिमला से आए नोडल आफिसर संजीव जस्टा ने प्रधानमंत्री राेजगार संवर्धन स्कीम के बारे में जागरूक किया। इस स्कीम के अंतर्गत इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद ही प्रतिभागियों को उद्योग चलाने के लिए बैंकों से ऋण एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली ऋण पर सब्सिडी की सुविधा प्राप्त होगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान यूको आरसेटी शिमला में जिला खादी ग्रामोद्योग आयोग शिमला , जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ,शिमला ,किन्नौर और जिला उद्योग केंद्र शिमला किन्नौर द्वारा प्रायोजित किया जा रहा हैं।