- Hindi News
- सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे पैरा शिक्षक
सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे पैरा शिक्षक
नियमितपैरा शिक्षक संघ शिक्षकों को अनुबंध पर लाने के बारे में लगाई गई रोक के बारे में सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। रविवार को पैरा शिक्षक संघ की एसडी स्कूल शिमला में बैठक हुई। बैठक में पैरा शिक्षकों ने निर्णय लिया कि सर्वोच्च न्यायालय की आेर से जो फैसला दिया गया है, उसको लेकर अपना पक्ष भी रखेंगे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष चितरंजन महंत का कहना है कि 14 फरवरी को अपने सभी दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। इस दिन आम बैठक रखी गई है। इस बैठक में सभी शिक्षक अपने दस्तावेज पैरा शिक्षक संघ को जमा करवा सकते हैं, जिसके बाद रणनीति के तहत एक वकील को किया जाएगा। जो शिक्षकों के पक्ष को सर्वोच्च न्यायालय के सामने रखेंगे।
ये रहे बैठक में मौजूद : बैठकमें नियमित पैरा शिक्षक संघ के महासचिव अजय मेहता, वित्त सचिव यशवंत शर्मा, संगठन सचिव कृष्ण गाजटा, प्रेस सचिव भूपेश शर्मा, वेब सचिव भुपेश नेगी, प्रवीण शर्मा, राम मूर्ति शर्मा, शांति स्वरुप भारती, सुरेश कुमार, सुभाष, रविंद्र कुमार, यशपाल ठाकुर, धर्मेंद्र, योगराज, गुरबख्श सिंह, पवन कुमार सैणी और संजीव कुमार भी मौजूद थे।
शिमला में रविवार को एसडी स्कूल में नियमित पैराटिचर्स की बैठक में भाग लेते शिक्षक।