पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौ वंश की रक्षा को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे आएंगे शिमला

गौ वंश की रक्षा को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे आएंगे शिमला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | स्वाभिमानपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे हिमाचल में 13 फरवरी से 16 फरवरी का दौरा करेंगे। इसका प्रारंभ शिमला संसदीय क्षेत्र से हमीरपुर ऊना में समापन किया जाएगा। यह बैठक गौ वंश की रक्षा को लेकर की जा रही है, ताकि लोगों को गौ रक्षा पर जागरूक किया जा सके। वहीं 13 फरवरी को शिमला में प्रैस वार्ता कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। इसके अलावा 14 को मंडी में, 15 को कांगड़ा में और 16 को हमीरपुर में प्रैस वार्ता की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज, कुशल राज गर्ग एवं लोकसभा सीटों के प्रभारी कार्यक्रम में शिरकत लेंगे।