- Hindi News
- न्यू िशमला के बोथ वेल एस्टेट में चोरी, पुिलस जुटी चोर का सुराग जुटाने में
न्यू िशमला के बोथ वेल एस्टेट में चोरी, पुिलस जुटी चोर का सुराग जुटाने में
शिमला| थानासदर के तहत एक घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार निवासी सेक्टर 04 न्यू शिमला ने शिकायत दी कि 7 फरवरी को उन्हें डा. पीसी सूद ने फोन पर सूचित किया कि बोथ वैल एस्टेट स्थित उनके घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की है। जैसे ही वह घर पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के मुख्य गेट, बेड रूम पूजा घर का ताला टूटा हुआ है तथा वहां से काफी सामान गायब है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।