पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोने को पॉलिश से साफ करने के बहाने महिला की बालियाें से चुराया सोना

सोने को पॉलिश से साफ करने के बहाने महिला की बालियाें से चुराया सोना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| सोनेको पॉलिश से साफ करने के बहानेे दो शातिरों ने एक महिला को ठगी का शिकार बना लिया। शातिरों ने महिला के कानों की बालियों नोज पिन से कैमिकल लगाकर सोना निकाल लिया। साफ करते समय उन्होंने इयर रिंग को भी नुकसान पहुंचाया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यू शिमला में किराए के मकान मे रहने वाली निशा ठाकुर ने शिकायत दी कि शनिवार को जब वह अपनी पड़ोसन के साथ बैठी थी तो इसी दौरान बिकेश्वर पासवान मोहम्मद बाबू नाम के दो व्यक्ति वहां आए। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को राम मंदिर शिमला में पितांबरी पाउडर लांच होगा। जिसके लिए वह एडवरटाइजिंग कर रहे हैं। इस दाैरान उन्होंने महिला को एक कॉपर का लोटा भी साफ करके दिखाया। वहीं महिला से सोने की वस्तुओं को भी साफ करने की बात कही। महिला ने अपने कान की बालियां नोज पिन उन्हें साफ करने को दी। उन्होंने जब वह महिला को लौटाई तो यह ब्रेक हो चुकी थी तथा इनका वजन भी घट गया था।