- Hindi News
- जुब्बल के सलकवारा में एक िकलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
जुब्बल के सलकवारा में एक िकलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
शिमला| जुब्बलपुलिस ने चरस तस्करी के दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुब्बल पुलिस की टीम रविवार को सलकवारा में नाके पर थी तो इसी दौरान रोहडू की ओर से एक इंडिका कार आई। कार को जांच के लिए रोका गया। इसमें दो व्यक्तियों के पास से 1 किलो 100 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी किशोरी लाल निवासी ऊना सलीम मोहम्मद निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ नशा विरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने की है।