पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सिटी डवलपमेंट प्लान को रिवाइज करने की जरूरत\'

\"सिटी डवलपमेंट प्लान को रिवाइज करने की जरूरत\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयरसंजय चौहान का कहना है कि सिटी डवलपमेंट प्लान को रिवाइज कर शहर को आधुनिक तौर पर डिजाइन करने की जरूरत है।

मेयर संजय चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को रोटरी टाउन हॉल में एक बैठक हुई। बैठक में टीसीपी विभाग और नगर निगम प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मेयर संजय चौहान ने कहा कि सीटी डवलपमेंट प्लान को रिवाइज कर इसमें नई चीजें जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीडीपी प्लान में शहर को आधुनिक तौर पर बसाने के बारे में विचार किया जाएगा।

सीडीपी को रिवाइज कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त पंकज राय और टीसीपी और निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे इन सभी अधिकारियों ने भी सीडीपी को लेकर सुझाव दिए।