- Hindi News
- \"बागवानी बचाने के लिए विदेशी तकनीक जरूरी\'
\"बागवानी बचाने के लिए विदेशी तकनीक जरूरी\'
प्रदेशमें बागवानी को बचाए रखने और अच्छी फसल पाने के लिए विदेशी तकनीक का उपयोग जरूरी है। इससे बागवान अच्छी आय कमा सकते है।
हिमालयन इको हॉर्टिकल्चर सोसायटी के अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर ने मंगलवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की हिमाचल में सेब बागवानों के आय का मुख्य साधन है और इसमें हम विदेशी तकनीक से बागवानी कर अच्छी फसल प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया की सोसायटी ने इटली और यूरोप जाकर वहां पर अपनाई जा रही तकनीक का जायजा लिया तो वहां पर पाया कि कम मेहनत से अधिक फल प्राप्त किए जाते हैं।
उन्होंने बताया की विदेशों में नर्सरी कृषि पर अधिक बल दिया जाता है, जिससे अधिक उपजाऊ पौधे प्राप्त किए जाते हैं। लक्ष्मण ने बताया की हिमाचल में विदेशी तकनीक से खेती करने के लिए इको हॉर्टिकल्चर सोसायटी जगह-जगह शिविर लगाती है और बागवानों को इसकी जानकारी देती है। उन्होंने कहा की पहाड़ों में बागवानी का बहुत महत्व है, इसलिए उन्होंने बागवानों से अपील की है कि अगर उनका बीस बिस्वा का प्लाट है तो वह एक हिस्से में विदेशी तकनीक से बागवानी करके देंखे, इसके परिणाम आएंगे।
पत्रकारों से बातचीत करते इको हाॅर्टिकल्चर सोसायटी के अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर।