पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारा लेखन में सोनिया फर्स्ट रितिका सेकंड

नारा लेखन में सोनिया फर्स्ट रितिका सेकंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलप्रदेश विश्व विद्यालय शिमला के युवा विकास केंद्र द्वारा मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में एक नुक्कड़ नाटिका का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में एड्स कंट्रोल सोसायटी के निदेशक डॉ. डीआर गुंरग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया गया। विश्वविद्यालय युवा विकास केंद्र की संयोजक डॉ. मीरा मंजुल ने बताया नाटिका का मुख्य उद्ेश्य एचआईवी के बारे में जागरुकता बढ़ाना रहा है कि इस प्रकार की गतिविधियां वर्षभर विश्वविद्यालय में चलती रहती हैं।

इस मौके पर स्कूल के बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। इसमें 12वीं कक्षा की छात्राओं ने नारा लेखन में भाग लिया। इसमें 12वीं कक्षा की सोनिया ठाकुर प्रथम और रितिका दूसरे स्थान पर और प्रियंका तीसरे स्थान पर रही।

येरहे मौजूद

इसअवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल निशा भलुनी, डॉ. संजोग भूषण, मांटा, एनएसएस प्रभारी पूनम चौहान, यशपाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।