बुर्जुगों को वृद्धा आश्रम भेजने की अपील
शिमला|उमंग फांउडेशनने कड़ाके की सर्दी में बेघर बुजुर्गों और महिलाओं को सुरक्षित आश्रय दिलवाने की मुहिम शुरू की है। शहर में बैरियर के पास रेन शेल्टर में रहने वाले बीमार बुजुर्ग ओम प्रकाश को वृद्धा आश्रम भेजने के लिए उपायुक्त से अपील की है। इससे पहले सलीम नाम का वृद्ध मनोरोगी को उमंग फांउडेशन ने बसंतपुर आश्रम भिजवाया। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर फांउडेशन के अध्यक्ष अजय श्री वास्तव ने सुप्रीम कोर्ट के 13 नवंबर के आदेश के संदर्भ में उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि सुरक्षित बसेरा अब हर इंसान का मौलिक आधार है। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्री वास्तव ने कहा कि बीसीएस के पास रेन शैल्टर में रह रहे बुजुर्ग मनोरोगी सलीम को फाउंडेशन ने चार दिसंबर को उपायुक्त के माध्यम से बसंतपुर वृद्ध आश्रम पहुंचाया। उन्होंने सलीम की जांच मनोचिकित्सक के तुरंत कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि सलीम को वृद्धावस्था पेंशन लगाई जाए। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे असहाय बेघर , बुजुर्गों , महिलाओं , बच्चों और विकलांगों को सुरक्षित आश्रय में भिजवाने की मुहिम में हिस्सा बने और जिला प्रशासन पर दबाव बनाएं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने ये जिम्मेवारी हिमाचल सरकार पर डाली है।