पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल ने चार नए टावर किए चालू

बीएसएनएल ने चार नए टावर किए चालू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|शिमला जिलाके रोहडू और ठियोग क्षेत्र में चार नए बीएसएनएल मोबाइल टावरों को चालू कर दिया है। शिमला जिला के दूरसंचार महाप्रबंधक एमसी सिंह ने कहा कि इन टावरों से रोहडू और ठियोग के दूरदराज क्षेत्रों के 25,000 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। शिलादेश लरोट में टावर लगने से रोहडू की चांशल घाटी में मोबाइल सेवा मिल सकेगी। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चांशल घाटी में आने जाने वाले पर्यटकों को अब पूरे रास्ते में मोबाइल सिग्नल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र इतना दूरदराज का है कि इस रास्ते में रहने ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है और पर्यटकों पर्वतारोहियों को यात्रा के दौरान भगवान भरोसे ही रहना पड़ता था। प्राकृतिक आपदा बचाव अभियान के दौरान बीएसएनएल की मोबाइल संचार सेवा वरदान साबित होगी। राेहडू क्षेत्र में ही दूसरा टावर पेखा में लगाया गया है। इस टावर से पेखा, टांगनु, जांगलिक, दियूडी, अमलाटू, डियूची, चांशल की जनता को लाभ पहंुचेगा। वहीं दो अन्य टावर देहा और फागू में लगाए गए हैं। इससे देहा के लोगों की सिग्नल की समस्या दूर हो जाएगी इसके साथ ही क्षेत्र के कई अन्य गांवाे को सिग्नल मिल पाएगा।