- Hindi News
- लोक प्रशासन संस्थान में भरे जाएं खाली पद
लोक प्रशासन संस्थान में भरे जाएं खाली पद
हिमाचलप्रदेश लोक प्रशासन संस्थान कर्मचारी संघ की बैठक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने एसएस जोगटा को एक मांत्र पत्र सौंपा।
मांगपत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि लोक प्रशासन संस्थान में क्लर्क के 15 में से 7 पद और वरिष्ठ सहायक के 8 में से 5 पद रिक्त पड़े हैं। इसके अलावा संस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 19 में से 8 पद खाली है। पुस्तकालय अध्यक्ष सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष का एक-एक पद रिक्त है। इसके अलावा चौकीदार का पद भी खाली चल रहा है। इसके अतिरिक्त कई अन्य रिक्त पड़े पदों की सूची भी उन्हें सौंपी गई। बैठक में हिपा कर्मचारियों के अन्य मामले भी महासंघ के सम्मुख प्रस्तुत किए गए। इसके माध्यम से सरकार से अनुरोध किया गया कि रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए अन्य मांगों का जल्द से जल्द पूरा किया जाए, जिससे संस्थान में परेशानियां हो।
बैठकमें ये रहे मौजूद: बैठकमें राजीव चौहान, सनाईक एमआर वर्मा, त्रिलोक ठाकुर, गंगा राम डोगरा, राजेंद्र चौहान, प्रेम चौहान, तीर्थराम शर्मा, नरेश ठाकुर, जिला पदाधिकारी हिपा संघ संतोष नारटा भी मौजूद रहे।
शिमला|मंगलवार कोलोक प्रशासन संस्थान कर्मचारी संघ की बैठक में शिरकत करते एसएस जोगटा अन्य कर्मचारी।