- Hindi News
- मां बोली, मेरे बेटे ने बहू से परेशान होकर दी जान
मां बोली, मेरे बेटे ने बहू से परेशान होकर दी जान
मृतकजितेंद्र की मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। वह पुलिस के आला अफसरों को बार-बार कह रही है, कि मेरे बेटे ने अपनी प|ी से परेशान होकर जान दी हैं। मुझे इंसाफ दो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करो। इसके बावजूद जांच को आगे बढ़ाने में पुलिस आगे नहीं रही है। शिमला पुलिस सुसाइड मामले के दो दिन के बाद भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अभी तक इसमें किसी से पूछताछ नहीं हुई है। जितेंद्र का पूरा परिवार इंसाफ के लिए भटक रहा है। जितेंद्र की मां शारदा का कहना है कि उसे पूरा विश्वास है कि वह बिना किसी कारण आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसे तंग किया जा रहा था। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को दबाने में लगी है। अब दबाव के चलते तीन दिन के बाद मंगलवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
मेरेसामने बेटे को पीटा
मृतकके पिता संतराम ने कहा कि मेरे बेटे को बहु पीटती थी। मै इसलिए चुप रहता था कि घर टूट कर बिखर जाएं। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि बहु की प्रताड़ना से तंग आकर मेरे बेटे को सुसाइड करना पडे़गा। जितेंद्र की मेरिज एनीवर्सरी आठ दिसंबर को थी। दो दिन पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जितेंद्र ने आठ दिसंबर को अपनी प|ी के साथ मनाली घूमने की योजना बनाई थी। चचेरे भाई अनिल कुमार ने मीडिया में दिए अपने बयान में कहा कि उसे छह दिसंबर की शाम को जितेंद्र का कॉल अाई। जितेंद्र ने फोन पर कहा कि मैं मरने जा रहा हूं। प|ी और सास-ससुर की वजह से परेशान हूं, तू मेरी बातों को रिकॉर्ड कर ले।
^ प|ी और ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जितेंद्र की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। आवाज रिकॉर्ड बाला मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है। डीडब्ल्यूनेगी, एसपीशिमला
जितेंद्र कीसंदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं। ग्रामीण वीरेंद्र, संजय, धर्मेंद्र, रझाणा पंचायत के प्रधान महेंद्र शर्मा का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस का रवैया नकारात्मक रहा है। परिजनों के पास सभी तरह के तथ्य हैं, इसके बावजूद पुलिस मामले को दबा रही हैं। दो दिनों से मामले की जांच करवाने के लिए भटक रहे हैं।
जितेंद्र के ससुर मंगतराम ने कहा कि मेरी बेटी को फंसाने की साजिश है। बेटी को दहेज के लिए प्रताड़