- Hindi News
- सील्ड रोड में नए साल से चलेंगी गोल्फ कार्ट
सील्ड रोड में नए साल से चलेंगी गोल्फ कार्ट
राजधानीमें नए साल से लोगों को प्रदूषण रहित ट्रांसपोर्ट में सफर करने को मिलेगा। शील्ड रोड में बैटरी चलित गोल्फ कार्ट चलाने के लिए तीन कंपनियां ने अपनी इच्छा जाहिर की है। इसके चलते अब प्रशासन इस मामले में जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद चार रूटों में नए साल में गोल्फ कार्ट चलाएगा।
गौर रहे कि इससे पहले भी निगम प्रशासन ने 25 सितंबर को गोल्फ कार्ट चलाने के लिए टेंडर जारी किए थे, लेकिन इसमें सिंगल बिडर आने की वजह से बिड नहीं हो पाई अौर शहर में गोल्फ कार्ट नहीं चल पाई थी। अब जब तीन कंपनियों ने गोल्फ कार्ट चलाने की इच्छा जाहिर की है तो प्रशासन अब इस कार्य में जल्दी लाने जा रहा है। शिमला शहर में आगरा की तर्ज पर चलाए जाने वाले बैटरी आपरेटिड वाहन चलाए जाने का यह प्रयास पूरे प्रदेश में पहली बार किया जा रहा है।
इनकंपनियांे ने जताई इच्छा
शहरमें गोल्फ कार्ट चलाने के लिए सबसे पहले दिल्ली की कर्मा कंपनी ने गोल्फ कार्ट चलाने की इच्छा जाहिर करते हुए सितंबर माह में टेंडर भरा था। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यहां पर बैटरी से चलने वाली गोल्फ कार्ट आसानी से चल सकती है। इसके अलावा हाल ही में दो अन्य कंपनियों वॉल मैक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड अौर जेके इंडिया फैब्स ने गोल्फ कार्ट चलाने के लिए निगम प्रशासन के समक्ष इच्छा जाहिर की है।
^शहर में गोल्फ कार्ट चलाने के लिए तीन कंपनियों ने इच्छा जाहिर की है। अब प्रशासन जल्द ही टंेडर कॉल करेगा और नए साल से शहर में गोल्फ कार्ट चलना शुरू हो सकेंगी। संजयचौहान, मेयर
निगम प्रशासन ने प्रत्येक रूट के लिए 10 रुपए किराया तय किया है। यह किराया एचआरटीसी टैक्सियों से भी रखा गया है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से तैयार किए गए प्रपोजल में गोल्फ कार्ट के संचालन का ठेका तीन सालों के लिए दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि तीन सालों के बाद भी गोल्फ कार्ट के संचालन कर्ता के ठेके को दो अतिरिक्त वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए कंपनी की परफारमेंस और सर्विस डिलीवरी को देखा जाएगा।
गोल्फ कार्ट के लिए निगम प्रशासन ने चार रूट तय कर लिए हैं। इनमें पहला रूट छोटा शिमला से लिफ्ट तक रखा है। इससे पहले यह रूट छोटा शिमला से हाईकोर्ट तक ही था, लेकिन सितंबर माह में हुई एफसीपीसी की बैठक के दौरान इस रूट को हाईकोर्ट से बढ़ाकर लिफ्ट तक करने के फैसले में