पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा महिला मोर्चा ने अवैध कटान पर घेरी सरकार, माफिया को दे रहे समर्थन

भाजपा महिला मोर्चा ने अवैध कटान पर घेरी सरकार, माफिया को दे रहे समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशभाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश में पेड़ों के बढ़ते कटान को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। लोकसभा और विधानसभा में उठे इस मुद्दे का जोरदार समर्थन करते हुए राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेेश अध्यक्ष रितु सेठी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमा वर्मा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन ठाकुर, मीडिया प्रभारी कल्पना गौतम ने कहा कि प्रदेश में जब भी कांग्रेस सरकार काबिज हुई है, वन माफिया को समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा कि तारादेवी के समीप 477 पेड़ों का कटान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है एक ओर केंद्र सरकार पर्यावरण और वनों की रक्षा के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन मंत्री के ही चुनाव क्षेत्र में 101 पेड़ों का सरेआम कटान हो गया।

हैरानी की बात है कि जब प्रदेश के वन मंत्री ने 101 की जगह 10 पेड़ों के कटान की ही बात कही। उक्त नेत्रियों ने कहा कि सरकार के इस प्रकार के कार्यों को प्रदेश जनता और भाजपा कतई बर्दास्त नहीं करेगी। ऐसे मुद्दों को वह लोकसभा विधान सभा एवं जनता के समक्ष प्रदर्शन के रूप में उजागर करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध वन कटान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहरहाल इन सभी ने अवैध कटान के लिए प्रदेश सरकार का घेराव किया।

2006 में चीन से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में 72 सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, लेकिन पर्यावरण पेड़ों के कटान को अनुमति मिलने के कारण 2010 तक केवल 9 सड़कों का ही निर्माण हो सका। 63 सड़कों का निर्माण आज भी इसी बजह से रुका पड़ा है। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास में पेड़ों के कटान पर्यावरण को लेकर रोड़ा बनी है। दूसरी ओर अपने स्वार्थों की पूर्ति हेतू वन माफिया को संरक्षण प्रदान कर, प्रदेश के हितों को ताक पर रखकर कार्य कर रही है।