- Hindi News
- प्रदूषण फैला रहा वाइल्ड फ्लावर हॉल, नोटिस जारी
प्रदूषण फैला रहा वाइल्ड फ्लावर हॉल, नोटिस जारी
कुफरीस्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के मालिक को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। सीवरेज की गंदगी खुले में फैलाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में 10 दिन के भीतर सीवरेज लाइनों को ठीक करने के आदेश दिए हैं, यदि 10 दिनों में होटल सीवरेज लाइनों को ठीक नहीं करवाता है तो जिला प्रशासन की आेर से होटल पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
तर्क दिया गया है कि फाइव स्टार इस होटल में सीवरेज लीकेज से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को परेशानी रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन के पास कई शिकायतें चुकी है। नोटिस के माध्यम से होटल मालिक को पर्यटक स्थल में गंदगी फैलाने का लेकर चेतावनी दी गई गई है।
इसलिएजारी किया नोटिस
प्रशासनको शिकायत मिल रही थी कि कुफरी स्थित इस नामी होटल की सीवरेज पाइपें पिछले कई दिनों से लीक कर रही है। सीवरेज की बदबूं से स्थानीय निवासियों, टैक्सी आपरेटरों और पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कुछ लोगों ने प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में उन्होंने पर्यटकों स्थल में हो रही परेशानी का जिक्र किया है। लोगों का कहना है कि इससे पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
क्याहोगी कार्रवाई
नोटिसमें प्रशासन ने होटल मालिक को 10 दिनों में सीवरेज समस्या को ठीक करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यदि होटल मालिक तय दिनों में इसे ठीक नहीं करवाता है तो जिला प्रशासन नियमों के तहत उसकी सीवरेज लाइनों को बंद करवा देगा। इसके अतिरिक्त होटल मालिक पर नियमों का पालन करने पर केस भी दायर कर सकता है।
^कुफरी के वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल में सीवरेज लाइन ठीक करवाने को लेकर हाेटल मालिक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में 10 दिनों के भीतर लाइन ठीक करवाने के आदेश दिए गए हैं। यदि तय दिनों में होटल मालिक सीवरेज लाइन ठीक नहीं करवाएगा तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जीसीनेगी, एसडीएमशहरी
पर्यटकों के लिए आफत बनी है सीवरेज समस्या