- Hindi News
- नहीं मिल पाया रोल नंबर परीक्षा देने से छूटे
नहीं मिल पाया रोल नंबर परीक्षा देने से छूटे
पीजीडिग्री कॉलेज में चल रही एमए की सेमेस्टर वाइज की परीक्षा में कई स्टूडेंट्स को रोल नंबर नहीं मिले हैं। इस कारण ये स्टूडेंट्स पेपर नहीं दे पाए। इनमें से जिनकी जेब में एक हजार रुपए थे। उनको प्रबंधन ने स्ट्रे केस पर एक हजार रुपए फीस लेकर एक पेपर देने की मंजूरी जरूर दी है। मगर दूसरे पेपर को उन्हें यूनिवर्सिटी से रोल नंबर लेकर आने की हिदायत दी गई है। पेपर देने आई ज्योति, कामिनी, रूचि, ईशू, अंजना, पूजा, आशा ने बताया कि उन्होंने एमए के पेपर देने को फार्म भरे थे। यूनिवर्सिटी से रोल नंबर नहीं आने के बाद कॉलेज में पेपर देने इस उम्मीद से गए कि शायद यहां सूची में रोल नंबर मिल जाएगा। ज्योति ने बताया कि स्ट्रे केस की फीस एक हजार रुपए है। इतने पैसे स्टूडेंट्स के जेब में कहां होते हैं। समय पर डाक से एक हजार फीस का ड्राफ्ट लगाकर हिंदी का फर्स्ट सेमेस्टर का फार्म भरा था। रोल नंबर नहीं आया अब कॉलेज में दोबारा स्ट्रे केस पर पेपर देने इतने ही पैसे मांग रहे, विवि से रोल नंबर लाने का जिम्मा भी अभ्यर्थी को ही दिया जा रहा है। शिमला भी जाए और हजार रुपए भी दें। फिर भी रोल नंबर देने और रिजल्ट घोषित होने की गारंटी नहीं, अभ्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के वीसी से आग्रह किया है कि अभ्यार्थियों को समय पर रोल नंबर भेजे जाएं। उधर प्रिंसिपल चंचल कपूर ने बताया कि स्ट्रे केस की एक हजार फीस विवि ने ही तय की है। प्रशासन कुछ नहीं कर सकता। बहरहाल रोल नंबर मिलने से कई स्टूडेंट्स पेपर देने से छूट गए।