- Hindi News
- सरकार नाकाम: खुद को चुराने से बचाओ \"राम\'
सरकार नाकाम: खुद को चुराने से बचाओ \"राम\'
गमगीन: सूचना मिलते ही विस सत्र छोड़कर कुल्लू पहंुचे {महेश्वर को रोता देख लोग भी रो पड़े, सािथयों ने दिया दिलासा
महेश्वर रोये, बोले, मांगी थी सुरक्षा नहीं दी
पुलिस ने किया एसआईटी का गठन%पुलिस नेएसआईटी का गठन एएसपी कुल्लू निहाल चंद की अध्यक्षता में किया है। इसमें डीएसपी आनी सुरेश चौहान, इंस्पेक्टर पीएस कुल्लू नील चंद, एएसएचओ कुल्लू जितेंद्र, एसआई अंकुर सहित हेड कांस्टेबल सीआईडी हेडक्वार्टर शिमला राजीव शामिल हैं।
कामनहीं आया सीसीटीवी कैमरा%रघुनाथ मंदिरमें 21 जनवरी, 2014 को हुई चोरी के बाद यहां सीसीटीवी कैमरा मंदिर के अगले भाग में लगाया गया। परंतु चोरों ने पिछले हिस्से से मंदिर में प्रवेश किया।
चोरी के लिए हत्या भी
23जुलाई 2013: रोहड़ूमें बौंद्रा देवता के मंिदर से बेशकीमती मूिर्तयां चोरी की गई। चोरों ने मंदिर में सो रहे चौकीदार की हत्या करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।
13नबंवर 2013: किन्नौरजिला के तिरासंग बौध मठ में पुजारी भिक्षू दोरजे लुंडूप की हत्या मठ में चोरी के लिए की गई। इस भय से वहां के कई भिक्षुओं मठों को छोड़ दिया था।
मठ-गोंपा: कब-कब चोरी
1975:लाहौल-स्पीतिके गोंधला और गेमूर गोंपाओं से एक-एक थांका चोरी
1982: शाशुरगोंपा से मूर्ति, त्रिलोकनाथ से दो मूर्तियां चोरी
1986:तायुलगोंपा से पांच मूर्तियां और कीमती सामान चोरी हुआ।
1991-92:कारदंगगोंपा से दो मूर्तियां, लरी से अष्टधातु की मूर्ति, थांका चोरी।
1994:म्याडगोंपा से पूजन सामगी
1996:रोपसंगसे छत्र, रणसिंघा चोरी
2001:गुरुघंटाल गोंपा से मूर्ति, गोंधला से चांदी का छत्र चुराया।
भगवान रघुनाथजी, नरसिंह भगवान, गणेश, सालीग्राम की मूर्तियां चोरी होने से तमाम कुल्लू घाटी में सन्नाटा परस गया है। व्यापार मंडल ने इस घटना को लेकर बाजार बंद रखने का तुरंत निर्णय लिया। पूरे दिन बाजार बंद रहा। सारे शहर के लोगों का जमावड़ा भगवाप रघुनाथ के मंदिर में लग गया। बाजार बंद रहने से आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजा जगतसिंह ने 1637 से 1662 ईस्वी तक शासन किया। उस समय कुल्लू रियासत की राजधानी नग्गर हुआ करती थी। कहा जाता है कि राजा जगत सिंह के शासनकाल में मणिकर्ण घाटी के टिप्परी गांव में गरीब ब्राह्मण दुर्गादत्त रहता था। उस ब्राह्मण ने राजा जगत सिंह की किसी गलतफहमी के कारण आत्मदा