पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरिटेज ट्रैक पर दौडं़ेगी दो होलीडे स्पेशल ट्रेनें

हेरिटेज ट्रैक पर दौडं़ेगी दो होलीडे स्पेशल ट्रेनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहेरिटेज ट्रैक कालका-शिमला पर शीघ्र ही दो होलीडे स्पेशल रेल गाड़ियां दौड़ेंगी। रेलवे के पास रेलवे आरक्षण सूची में वेटिंग यात्रियों की सूची में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके चलते रेलवे ने होलीडे स्पेशल रेल गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया। कालका-शिमला ट्रैक पर क्रिसमस न्यू ईयर पर भारी संख्या में यात्री हिमाचल आते हैं। कालका-शिमला में छुक-छुक ट्रेन का सफर करने के लिए बाहरी राज्यों के पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रहा है, ताकि हिमाचल आने वाले यात्रियों को परेशानी हो। क्रिसमस न्यू ईयर पर स्कूलों में छुट्टियां होने कारण अब पर्यटक पहाड़ों की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए रेलवे भी मुस्तैद है। हिमाचल में पर्यटकों की बढ़ती आमद को लेकर यहां के होटल व्यवसायी भी खुश हैं। कालका-शिमला ट्रैक को विश्व धरोहर का दर्जा मिलने के बाद हिमाचल आने वाले ज्यादा पर्यटक छुक-छुक ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं।