- Hindi News
- शिमला में वाहन 79,298 पार्किंग मात्र 687 के लिए
शिमला में वाहन 79,298 पार्किंग मात्र 687 के लिए
राजधानीशिमला में भले ही राज्य सरकार आैर नगर निगम की आेर से पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने के दावे किए जाएं, लेकिन मंगलवार को सदन में विधायक सुरेश भारद्वाज के सवाल के जवाब में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की आेर से दिए गए आंकड़ों ने साफ कर दिया कि राजधानी में फिलहाल पार्किंग की समस्या का सरकार के पास कोई रास्ता नहीं है।
मजबूरीमें सड़क पर वाहन
राजधानीमें विभिन्न एजेंसियों के पास 79298 वाहन पंजीकृत है। इसमें से आरटीआे के पास 10 हजार 929, एसटीए के पास 17 हजार 195. एसडीएम रुरल के पास 16 हजार 787 आैर एसडीएम शहरी के पास 25 हजार 386 वाहन पंजीकृत हंै। नगर निगम के पास महज 687 वाहनों की पार्किंग की सुविधा है। इसके अलावा अन्य वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करना वाहन मालिकों की मजबूरी है। राजधानी के विभिन्न वार्डों में 49 पार्किंग स्थल विकसित किए जाने पुऱ्स्तावित है। इसमें से अधिकतर स्थान पर भूमि के दस्तावेज या तो जुटाए जा रहे हैं या फिर वन भूूमि के गैर वनीय इस्तेमाल की मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है।
अन्यसाधनों पर काम
शहरीविकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि राजधानी में विकल्प के तौर पर यातायात के अन्य साधनों पर काम किया जा रहा है। आईएसबीटी से जौधानिवास तक रोप वे बनाया जाना पऱ्स्तावित है। इसके लिए 15 दिसंबर को बिडिंग होनी है। इसमें कंपनी को तीन साल के लिए काम सौंपा जाएगा। इससे ज्यादा देरी होने पर कंपनी पर पेनल्टी लगाने की व्यवस्था की जानी है।
तीन चऱणों मेें जोधा निवास पहुंचेगा रोप वे
रोपवे तीन चऱणों में जोधा निवास पहुंचेगा। पहले चरण में आईएसबीटी से फऱहिल होटल तक बनेगा। इसके बाद दूसरे चरण में लिफ्ट तक निर्माण किया जाना है। तीसरे चरण में लिफ्ट से जोधानिवास तक इसका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
ग्रीनएरिया में पार्किंग की अनुमति दे सरकार
स्थानीयविधायक सुरेश भारद्वाज ने मांग की है कि ग्रीन एरिया मेें खाली पड़ी जमीन पर लोगों को सार्वजनिक पार्किंग के निर्माण की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही वाहनों को पार्क करने के लिए घर के आगे पार्किंग निर्माण की अनुमति दी जाए। इसके जवाब में शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। इसकी अनुमति का मामला केंदऱ्ीय एजेंसियों से उठाना प़ड़ सकता है।
वार्ड का नाम वाहनों की पार्किंग
भराड़ी43
शांकली 40
कैथू 255
अनाडे