पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो ने सदस्यता अभियान को प्रभारी किए नियुक्त

भाजयुमो ने सदस्यता अभियान को प्रभारी किए नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश के पदाधिकारियों को पार्टी सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें प्रदेश के भाजयुमो सदस्यता प्रभारी प्रदेश महामंत्री महेंद्र ठाकुर होगें। प्रदेश सदस्यता सह-प्रभारी विशाल चौहान प्रदेश महामंत्री, हेमंत शर्मा प्रदेश सचिव, विषय सिंह ठाकुर प्रदेश कोषाध्यक्ष को बनाया है। सुनील ठाकुर ने कहा कि पार्टी द्वारा एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की ओर से यह लक्ष्य दिया गया है। पंजाब प्रभारी नरेंद्र अत्री भी प्रदेश द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में विभिन्न जिलों का प्रवास करेंगे। कार्यसमिति के सदस्यों को विस सदस्यता प्रभारी नियुक्त करेगा।

यह बने जिला सदस्यता प्रभारी

जिलासदस्यता प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। हेमराज ठाकुर को सिरमौर, विकास राजपूत को सोलन, विषय ठाकुर को शिमला, हेमंत शर्मा को महासू, कर्ण नंदा को किन्नौर, विजय गुप्ता को कुल्लू, संजीव शर्मा को लाहौल स्पीति, अरूण फाल्टा को मंडी, अनिल परमार को सुंदरनगर, शीतल ब्यास को बिलासपुर, महेंद्र ठाकुर को हमीरपुर, भंवर भारद्वाज ऊना, विशाल चौहान कांगड़ा, सुमित शर्मा देहरा, महेश सिपहिया पालमपुर, अमित ठाकुर नूरपूर तथा विरेंद्र चौधरी को चंबा जिला का जिला सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया है।