पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट में छाए झारखंड के खिलाड़ी

नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट में छाए झारखंड के खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश की जूनियर कबड्‌डी टीमें चयनित

मंडी|प्रदेशएमेच्योरकबड्डी संघ ने प्रदेश की जूनियर महिला पुरुष वर्ग की टीम का चयन किया है। संघ के प्रदेश महासचिव नंदलाल ठाकुर प्रेस सचिव टेकचंद शर्मा ने बताया कि पुरुष वर्ग में हिमाचल की टीम में सुखविंद्र, विशाल, प्रीतम, मुकेश, संदीप बिलासपुर, अभिषेक, अंकुश ऊना, सतनाम सोलन, सुभाष, विजय मंडी, योगेश शिमला उमेश कुमार सिरमौर का चयन किया गया है।

ये महिला टीम| महिला वर्ग में मंडी जिला से भावना, उषा, बीना जबकि उषा, सुषमा सिरमौर, निधी, अनु, अर्चना बिलासपुर, गोपी, सरिता धर्मशाला, सुमन हमीरपुर तृप्ति कुल्लू का चयन टीम में हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों टीमें राष्ट्रीय स्तर की 26 से 30 दिसंबर तक केरल में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों टीमों का कोचिंग कैंप 11 से 21 दिसंबर तक बिलासपुर में होगा।

सुंदरनगर: पुरुष वर्ग की विजेता झारखंड की टीम को ट्राफी प्रदान करते मंडलायुक्त ओंकार शर्मा।

सुंदरनगर: महिला वर्ग की विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्यातिथि।

भास्कर न्यूज| सुंदरनगर

महाराजालक्ष्मण सेन मैमोरियल कॉलेज के खेल के मैदान में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय चार दिवसीय 25वीं राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग का खिताब झारखंड, जबकि महिला वर्ग का खिताब छत्तीसगढ़ की टीम ने जीता। अवसर पर मंडलायुक्त ओंकार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में अंतिम मुकाबला झारखंड उड़ीसा के बीच हुआ। जिसमेेें झारखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों मेेें 5 विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए। जबकि उड़ीसा की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट खोकर 58 रनोंं पर ही ढेर हो गई। वहीं महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला गोवा और छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने 4 रनों से जीत हासिल कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।