पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कानूनी सहायता देने के लिए आगे आएं वकील\'

\"कानूनी सहायता देने के लिए आगे आएं वकील\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिवक्ताजरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए आगे आएं, ताकि विभिन्न स्तरों पर मामलों को सुलझाने में सुगमता हो सके। यह बात स्वास्थ्य, राजस्व एवं कानून मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने जिला न्यायालय परिसर चक्कर के निरीक्षण के दौरान जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही।

उनका कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन द्वारा विभिन्न राजस्व मामलों की कचहरियों को एक छत के नीचे न्यायालय परिसर चक्कर में लाने की मांग को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने बार पुस्तकालय के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

मांगोंको पूरा किया जाएगा: विद्या स्टोक्स

सिंचाईजन स्वास्थ्य बागवानी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं को हल करवाने में पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भी वकीलों से लोगों की मदद को आगे आने की अपील की तािक लोगों को न्याय के लिए भटकना पडे़।

जिला बार एसोसिएशन की मांग पर स्वास्थ्य कानून मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जिला अदालत की डिस्पेंसरी को प्राथमिक हेल्थ सेंटर बनाने का आश्वासन दिया है। उनका कहना था कि यहां पर हर रोज हजारों लोग अदालत के काम के लिए आते हैं। ऐसे में यहां पर पीएचसी खोला जाना आवश्यक है। उन्होंने बार के पुस्तकालय को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे पूर्व बार एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, सीपीएस इंद्र दत्त लखनपाल का स्वागत किया। शिमला जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और उपप्रधान कुलदीप गुलेरिया ने इनका स्वागत किया। बार पदाधिकारियों ने एडवोकेट को यहां रही कई परेशानियों से भी कानून मंत्री कौल सिंह ठाकुर को अवगत करवाया।