पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढली पुिलस को साैंपा कुफरी मंदिर की चोरी का आरोपी

ढली पुिलस को साैंपा कुफरी मंदिर की चोरी का आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जतोगमंदिर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी दीपक को अब ढली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी कुफरी के काली माता मंदिर से चोरी करने में संलिप्त पाया गया है।

इस कारण से पुलिस ने आरोपी दीपक काे ढली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मंदिर से चोरी किया गया सामान के बारे में पूछताछ करेगी। एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि आरोपी दीपक की काली माता मंदिर में हुई चाेरी के मामले में संलिप्ता पाई जा रही है।

जंगलमें ग्वाले को मिला हैं छत्र: पुलिसआरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले रविवार को एक किलो वजनी चांदी का छत्र एक ग्वाले को जंगल से मिला था। ग्वाले ने इस छत्र को पुलिस के हवाले कर दिया था। चोरों ने चार जुलाई को काली माता मंदिर से यह छत्र चुराया था। चोरों ने इसे पास एक जगह पर छिपाकर रखा था।