शिमला|राज्य सचिवालयमें 20 कर्मचारियों के पदाेन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें 15 वरिष्ठ सहायकों को सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा पांच अधीक्षकों को पदाेन्नत कर अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। सचिवालय प्रशासन की ओर से सोमवार को पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं।