एयरसेल की जेएंडके में मुफ्त सेवा
शिमला| जम्मूकश्मीर में आई बाढ प्रभाावित क्षेत्रो में फंसे अपने परिवार तथा मित्रों को खोजने के लिए एयरसेल ने मुफ्त लोकेशन आधारित खोज सेवा एयरसेल लोकेट शुरू की है। पूरे भारत में यह फ्री वीएएस सेवा उपलब्ध है। एयरसेल के ग्राहक बिना किसी अंशदान अथवा सेवा के लिए पूर्व पंजीयन के जम्मू तथा कश्मीर में यह सेवा शुरू की है। एयरसेल 2 जी सेवाएं अनंतनाग, बांदीपुरा, शोपियांन, कुलगाम, पुलवामा, श्रीनगर, बुडगाम, बोनिगाम तथा गांदेरबाल में कार्यरत है।