हिंदी दिवस पर भाषण में कृितका प्रथम
नेहरूयुवा केंद्र शिमला के सौजन्य से कोटखाई के नव ज्योित युवा संगठन भडेच द्वारा िहंदी िदवस धूमधाम से मनाया गया िजसकी अध्यक्षता युवा संगठन भडेच के प्रधान प्रदीप शर्मा ने की। कार्यक्रम के तहत रामापा भडेच के छात्रों ने िहंदी भाषा मे भाषण कवि ताएं प्रस्तुत की। युवा संगठन के सेके्टरी संदीप शर्मा ने िहंदी भाषा के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए िहंदी का महत्व बताया और छात्रों को िहंदी भाषा के प्रयोग पर बले देने की प्रेरणा दी। प्रैस सचीव सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया िक भाषण में कृितका प्रथम,शिवानी दूसरे तथा सुजल तीसरे स्थाना पर रही। कवीता में प्रलय शर्मा,अखील शर्मा आंचल शर्मा ने प्रथम,दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। युवा मंडल के सेके्टरी संदीप शर्मा ने िवजेता को पुरस्कार बाँटे। इस अवसर पर युवा मंडल के बरीष्ठ उपप्रधान गोपाल शर्मा,सुरेश,सुमन शर्मा,रौनी चौहान,रमेश शर्मा,दीपक चौहान समेत सैंकडों की संख्या में छात्र मौजूद रहे।
ठियोग| वरिष्ठमाध्यमिक पाठशाला संधू में सोमवार को हिन्दी पखवाड़े के अवसर पर अन्तर्सदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषयों के अलावा हिन्दी की स्थिति पर अपने विचार रखे। कनिष्ठ वर्ग में तिलक सदन की दिपिका प्रथम गांधी सदन की प्रीति दूसरे और विवेकानंद सदन के अजय तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में विवेकानंद सदन की श्रेया शर्मा और उर्मिला संयुक्त रूप से प्रथम,गांधी सदन की शालू दूसरे और तिलक सदन के अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हिमेन्द्र बाली ने हिन्दी भाषा के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला और छात्र छात्राओं से मातृभाषा के प्रति सम्मान और आदर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी भाषा का भविष्य बहुत ही उज्जवल है।