पुिलस ने पकड़ी डेढ़ किलो भुक्की
ठियोग| ठियोगके नयना में स्थित सेब नियंत्रण कक्ष के करीब पुलिस ने एक ट्रक से सोमवार को डेढ़ किलो भुक्की बरामद की है। ट्रक चालक गुरमीत निवासी हड़तान माजरी यमुनानगर को हिरासत में लिया गया। प्रभारी ने देहा पुलिस चौकी के प्रभारी संजय को सूचना दी कि एक ट्रक नियंत्रण कक्ष पर बिना अपना पंजीकरण करवाए भाग गया है। कक्ष से डेढ़ किलोमीटर आगे पुलिस ने ट्रक को रोका और उसके ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से डेढ़ किलो भुक्की बरामद हुई ठियोग के डीएसपी रतनसिंह नेगी के अनुसार नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को शिमला के सीजेएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है।