- Hindi News
- सेब सीजन में नहीं यातायात नियंत्रण राकेश वर्मा
सेब सीजन में नहीं यातायात नियंत्रण-राकेश वर्मा
ठियोगके पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने कहा है कि सेब सीजन के दौरान छैला,सैंज आदि क्षेत्रों में यातायात बहाल रखने के लिए सड़कों पर पुलिस कर्मियों की कमी के कारण सेब बागवानों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्मा के अनुसार सोमवार को छैला और सैंज के पास सड़क पर घंटों वाहनों का जाम लगा रहा और सड़क पर यातायात को बहाल करने के लिए कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं रहा था। इस जाम में स्वयं फंसे वर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान सेब सीजन में सरकार नाम की चीज़ नहीं दिखाई दे रही है और सेब की कम फसल के बावजूद यातायात की व्यवस्था की हालत खराब है। कई स्थानों पर ठियोग हाटकोटी और छैला चौपाल सड़कों पर जहां सड़क तंग है और सड़क पर कटिंग के कार्य के कारण सड़क तंग है वहां पर यातायात को सुचारू रखने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात हो। एनएच 5 पर नंगलदेवी,भेखलटी और अन्य स्थानों जहां डंगे टूटे हुए हैं वहां पर भी पुलिस की तैनाती की मांग की है ताकि इन स्थानों पर लगने वाला जाम खोला जा सके। पूर्व भाजपा सरकार के समय सेब सीजनों के दौरान अपर शिमला की सभी सड़कों पर यातायात बहाली के विशेष प्रबन्ध रहते थे लेकिन वर्तमान सरकार को किसानों बागवानों की कोई चिंता नहीं है।
पुलिस कर्मी लगाए
ठियोगके डीएसपी रतनसिंह नेगी ने बताया कि जुब्बल कोटखाई क्षेत्र में सेब सीजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात हैं लेकिन सैंज आदि क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की कमी है लेकिन सोमवार से छैला सैंज सड़क पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों के चालान किए जा रहे हैं और वहां पर यातायात बहाल रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।