- Hindi News
- महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा
महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा
शिमला | राजकीयअध्यापक संघ द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिमला में आयोजित कार्यशाला में महिला आयोग की अध्यक्षा जैनब चंदेल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई। कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। लिंग संवेदना लिंग भेज पर ममता चौधरी नीलम शर्मा ने चर्चा का संचालन किया। कार्यशाला में डा. अलका शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने अनुभव सांझा किए। इंद्र शेखर मिश्रा ने भी चर्चा में भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने संगठनात्मक योजना संगठन पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में 45 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही है। वीरेंद्र चौहान, इंद्र शेखर, करूणा श्रीवास्तव, अब्दुल रजाक, संजय कपूर कार्यशाला में मौजूद थे। मंगलवार को प्रधान सचिव शिक्षा अली रजा रिजवी मनीषा नंदा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।