वन विभाग के मुखिया के लिए लॉबिंग शुरू
शिमला| वनविभाग में नए प्रधान मुख्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) के लिए लॉबिंग शुरु हो गई है। वन विभाग के पीसीसीएफ आरके गुप्ता इस महीने 30 तारिक को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन के बाद अगला पीसीसीएफ कौन होगा इस को लेकर लिए अभी से प्रक्रिया शरू हो गई है। कई अधिकारियों का नाम पीसीसीएफ की सूची में शामिल बताया जा रहा है। वरिष्ठता के आधार पर एससी श्रीवास्तवा का नाम पहले स्थान पर है। एससी श्रीवास्तवा वर्ष 1979 बैच के आईएफएस अधिकारी है। इस के बाद जेएस वालिया, एसएस नेगी का नाम भी पीसीसीएफ की दौड़ में बताया जा रहा है। जेएस वालिया भी 1979 बैच के ही अधिकारी है। मौजूदा समय में वह वन निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात है। विभाग में वरिष्ठ आईएफएस एसएस नेगी का नाम भी वरिष्ठता सूची में काफी उपर है। वह 1980 बैच के अधिकारी हैं। पीसीसीएफ की तैनाती को लेकर पहले भी काफी विवाद हुआ था। आईएफएस रैंक के अधिकारी ने इस पर सवाल उठाए थे। उन्हें पीसीसीएफ लगाने के बजाए वाइल्ड लाइफ विंग में तैनात किया गया। इस बार किस की इस पद पर तैनाती होगी इस को लेकर विभाग में चर्चा का माहौल है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में 32 आईएफएस रैंक के अधिकारियों को प्रमोशन देने का मामला खूब गर्माया था। आरोप लगे थे कि नियमों को ताक पर रखकर कर प्रमोशन दी गई है। कांग्रेस सरकार ने इस को लेकर जांच भी बिठाई थी। बाद में मामले को क्लीन चिट दे दी 19 सितंबर को डीसीपी की बैठक आयोजित होगी। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि पीसीसीएफ की तैनाती की प्रक्रिया चली हुई है। जल्द ही नाम फाइनल कर दिया जाएगा।