पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साली ने जीजा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

साली ने जीजा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| बालूगंजपुलिस थाना के तहत एक युवती ने अपने जीजा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रवासी युवती ने कहा कि अनिल उसका जीजा है। वह बालूगंज में ही बार्बर की दुकान करता है। पिछले कई दिनों से अनिल उसके साथ गलत बातें करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर बालूगंज थाना में अपने जीजा अनिल पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। एएसपी भजन देव नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।