पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेंडर खुलने से पहले घिरी 44 करोड़ की योजना

टेंडर खुलने से पहले घिरी 44 करोड़ की योजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह के विस क्षेत्र शिमला ग्रामीण में 44 करोड़ से निर्मित होने वाली पेयजल योजना टेंडर खुलने से पहले ही विवादों में गई है। विवाद सिंगल टेंडर को लेकर है। 21 अगस्त को इस के लिए टेंडर हुए थे। विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस के लिए सिंगल टेंडर ही आया है। विभाग ने टेक्निकल बिड को लेकर बैठक कर इस मामले पर चर्चा कर चुका है। सीवीसी गाइड लाइन के तहत सिंगल पार्टी को टेंडर नहीं दिया जा सकता। टेंडर को लेकर कुछ ठेकेदारों ने आपत्ति भी जताई है। विवाद के बाद विभाग इस मामले को सरकार को भेजने की तैयारी में है।

धरोगघंडल के लिए प्रस्तावित है योजना

शिमलाग्रामीण के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्र के सैंज नाला से धरोग घंडल के लिए यह योजना प्रस्तावित है। इससे मेहली, देवनगर, धामी, नेहरा और घणाहट्टी को लाभ होगा। इसकी अनुमानित लागत 46,19,14,320 रुपए तय की गई है। गाइड लाइन के अनुसार सिंगल पार्टी को टेडर नहीं सीवीसी गाइड लाइन के अनुसार सिंगल पार्टी को टैंडर आवंटित नहीं किया जा सकता। 10 लाख रुपए तक भी सिंगल टैंडर नहीं हो सकता। अब करोड़ों रुपए की योजना के लिए टेंडर आमंत्रित किया जा रहा है, तो विभाग की तरफ से सिंगल टेंडर पर विचार करना कई सवाल खड़े करता है।

क्या कहता है विभाग

आईपीएचविभाग के एससी केसी धीमान ने कहा कि सिंगल टेक्नीकल बिड का मामला विचाराधीन है। यह कार्य अभी आबंटित नहीं हुआ है। मामला सरकार को भेजा जाएगा। सरकार की मंजूरी के बाद ही आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।