शिविर में 201 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
िशमला|शिमला रेडक्राॅसकी ओर से रविवार को कृष्णानगर में स्वास्थ्य शिविर के दौरान 201 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान जिला उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। लोगों के स्वास्थ्य शिविर जांचने के लिए रिपन अस्पताल की डॉक्टरों की टीम आई थी। इस मौके पर स्थानीय पार्षद रजनी सिंह ने इस शिविर के कृष्णानगर में लगाने के लिए रेडक्राॅस का धन्यवाद किया। उन्होंने कृष्णानगर में पार्किंग की व्यवस्था करने की भी मांग की है।