लोक नृत्य पेश कर बच्चों ने बांधा समां
गेयटीथियेटर में एन्करेज प्ले स्कूल के बच्चों ने लोक नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। सोमवार को स्कूल ने वार्षिक समारोह क्रेडिबल इंडिया कार्यक्रम आयोजित किया इसमें विधायक सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने कश्मीरी नृत्य, भरतनाट्यम, दुर्गा पूजा जैसे नृत्य पेश किए। बच्चों ने देश भक्ति गीत भारत हमको जान से प्यारा है गाना भी पेश किया। इस दौरान अदमय, आर्नव , सीरिशा, ईशान, अर्जित, भवनेश, याकेश, आदित्य, सानिध्य, सानवी, काव्या, दिव्यांश, अभिग्य, जतिन, अंश, रितांजलि, मनसिरत, दृष्टि, कबीर, अक्शपतिका ने प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका विभा कंवर भी मौजूद थी।
गेयटी थियेटर में एन्करेज प्ले स्कूल के बच्चे गणेश के स्तुति करते।