पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"ये दुनिया पितल दी\' पर किया डांस

\"ये दुनिया पितल दी\' पर किया डांस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापब्लिक स्कूल लोअर खलीनी ने सोमवार को कालीबाड़ी सभागार में अपना वार्षिक समारोह मनाया। इस दौरान नन्हें मुन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। फिल्मी गानों पर बच्चों ने बेहतरी प्रस्तुतियां दी। ये दुनिया पितल दी, बेबी डॉल मैं सोने दी गाने पर बच्चों ने डांस किया।

इसके अलावा देश भक्ति गाने भी बच्चों ने पेश किए। नर्सरी से तीसरी तक के बच्चों ने समारोह में भाग लिया। बच्चों ने पहाड़ी गानों पर भी खूब नाटी डाली। पहाड़ी गाना तुए लोगा टुणकी शुणो मेरी, गाने पर बच्चों ने नाटी डाली। रंग बिरंगी पोशाकों में सुसज्जित बच्चों ने दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम में स्कूल की जीएम सुनीता शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।

सम्मानितिकए बच्चे

स्कूलके वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया गया। वर्ष भर की गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों में निशान, निधि, साहिल, श्रुति, महक, जतिन, अंजलि, प्रेरणा और गुंजन को पुरस्कार दिया गया। स्कूल की मुख्याध्यापिका नीलम चौहान का कहना है कि वह हर बार इस प्रकार का वार्षिक कार्यक्रम करवाते है। इस कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित भी किया जाता है। उनका कहना है कि मंगलवार को वरिष्ठ वर्ग के बच्चों का कार्यक्रम होगा। बहरहाल इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस दौरान स्कूल स्टाफ सहित बच्चों के परिजनों ने भी भाग लिया।

बच्चे को सम्मानित करतीं मुख्यातिथि।

कालीबाड़ी हाल में गंगा पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स प्रस्तुति देते हुए।