कबड्डी में शिमला ने जीता िखताब
जोगेंद्रनगरमें चल रही प्रदेश स्तरीय छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में चौथे दिन के फाइनल मुकाबलों में वॉलीबाॅल मेंं सिरमौर ने शिमला को सीधे सैटों में 25-17, 25-18 25-09 से हरा कर खिताब जीता। कबड्डी के फाइनल में शिमला ने सिरमौर को 42-14 से हराकर मैच अपने नाम किया। बैडमिंटन के फाइनल में शिमला ने मंडी को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
हैंडबॉल के फाइनल मुकाबले मेंं सोलन ने ऊना को 8-3 के अंतर से हरा कर शिल्ड को पर कब्जा किया। बास्केट वाल के सेमीफाइनल मुकाबले में कुल्लू ने सिरमौर को 22-18 से जबकि ऊना ने मंडी को 34-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
कबड्डी के मुकाबले में शिमला ने सिरमौर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।