- Hindi News
- रूसा: हॉबी के सब्जेक्ट 68 पढ़ाने को एक भी टीचर नहीं
रूसा: हॉबी के सब्जेक्ट 68 पढ़ाने को एक भी टीचर नहीं
शिक्षाके स्तर को सुधारने के लिए शुरू किए गए रूसा की कमियां छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कॉलेजों में हॉबी विषय की कक्षाओं को शुरू तो किया गया है, लेकिन इसे पढ़ाने वाला कोई नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि एचपीयू की ओर से 68 हॉबी विषयों को कॉलेजों में शुरू तो किया गया है, लेकिन इसे पढ़ाने के लिए तो स्टाफ की व्यवस्था की गई और ही इसके लिए सलेबस बनाया गया है। फर्स्ट सेमेस्टर में विवि प्रशासन की ओर से खुद ही पेपर सेट किए गए थे, जबकि जो पढ़ाई छात्रों ने की थी उसमें से कोई भी प्रश्न परीक्षा में नहीं आया था। अब कॉलेज प्रबंधन अौर एचपीयू के बीच हाॅबी कक्षाअों को लेकर खींचतान चल रही है। एचपीयू प्रशासन कॉलेजों को हॉबी विषय के पेपर सेट करने के लिए दबाव बना रहा है, जबकि कॉलेज प्रबंधन इससे इनकार कर रहे हैं। एचपीयू के प्रो. वीसी प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि हॉबी विषय को लेकर जल्द ही एक बैठक होगी। उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
शिक्षकोंको जानकारी नहीं
काॅलेजशिक्षकों को अभी तक हॉबी विषय के बारे में जानकारी ही नहीं हैं। इसका खुलासा बीते दिन एचपीयू में हुई बैठक के दौरान प्रदेश प्राध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने किया हैं। संघ का कहना है कि हॉबी विषय को कॉलेजों पर थोपा गया है। आधे से ज्यादा शिक्षकों को इसकी जानकारी ही नहीं हैं। किसी भी शिक्षक को इन विषय को पढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अब कॉलेज शिक्षकों काे ही पेपर सेट करने के लिए भी कहा जा रहा है, जबकि इसके सलेबस के बारे में उन्हें नहीं बताया गया है।
मैथ टीचर, सिखाए म्यूजिक?
>सरकार के दबाव में रूसा को लागू तो कर दिया, लेकिन जिम्मेवारियां तय नहीं हैं। ....प्रिंसिपल हिंदी के शिक्षक को बेसिक अकाउंटिंग, लीडरशिप स्टाइल, डिजाइनिंग हॉबी विषय को पढ़ाने के लिए कहा जा रहा है, जबकि उसे इसकी जानकारी ही नहीं हैं।
> इसी तरह गणित के शिक्षक म्यूजिक सीखने के लिए कहा जा रहा है, जबकि उन्हें इसकी बेसिक नॉलेज ही नहीं हैं।
> आर्थिक तंगी के कारण छात्रों के लिए शिक्षकों की तैनाती से प्रशासन अपने हाथ पीछे खींच रहा है।
तैनात करें टीचर्स
^हमनेविवि प्रशासन को साफ साफ कह दिया है कि हॉबी कक्षाओं के पेपर हम सेट नहीं करवाएंगे। हमें अब पता लग रहा है कि हॉबी के 68 विषय है,