पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूिर्त चोरी: तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

मूिर्त चोरी: तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानरघुनाथमंदिर से रघुनाथ और उनके दूत हनुमान सहित सालिगराम, गणेश और नरसिंह भगवान की दुर्लभ मूर्तियां चोरी मामले में पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा है।

पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए ऐसा सुराग मिला है जिससे इस घटना से पर्दा उठ सकता है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैमरा नंबर-4, 8 और 16 में तीन संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। कैमरे में कैद हुए तीन युवक उस रात को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाए गए हैं जिस 8 और 9 दिसम्बर की रात को यह घटना घटित हुई है। जांच के लिए एसआईटी का गठन एएसपी निहाल चंद की अध्यक्षता में किया है। इसमें डीएसपी आनी सुरेश चौहान, इंस्पेक्टर पीएस कुल्लू नील चंद, एएसएचओ कुल्लू जितेंद्र, एसआई अंकुर सहित हेड कांस्टेबल सीआईडी हेडक्वार्टर शिमला राजीव शामिल हैं।

अहम हो सकता है सुराग : एडीजीपी

एडीजीला एंड आर्डर संजय कुंडू का कहना है कि जो तीन युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं वे युवक इस घटना से जुड़ेे हो सकते हैं। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ा दी है। सीसीटीवी कैमरे से मिले इस सुराग से इस चोरी की घटना सुलझाने में सहायता मिल सकती है।

{ऐसा है संदिग्धों का हुलिया

पहलायुवक: नीलीहुड वाली जैकेट, लाल टीशर्ट, काली जिन्स, स्पोर्ट्स शूज पहने हैं। ये दिखने में दुबला-पतला है।

दूसरायुवक: ग्रेजैकेट, क्रीम रंग की पैंट, ब्लैक स्पोर्ट्स शूज पहने हैं।

तीसरायुवक: मंकीकैप और व्हाइट ग्रीन स्ट्रीफ तथा ब्लू जीन्स पहनी है।

रस्सी में भी सुराग

एडीजीसंजय कुंडू के अनुसार पुलिस को जो रस्सियां घटनास्थल से मिली हंै उनमें एक रस्सी 11 फुट लंबी और 15 गांठ डाली है। दूसरी रस्सी 22 फुट लंबी है इसमें 13 गांठें डाली हैं। इन रस्सियों में डाली गई गांठों के पास से फिंगर प्रिंट्स लिए हैं। इससे से भी गुत्थी को सुलझाने में मदद मिल सकती है।

चोरी के लिए इस्तेमाल रस्सी