पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजीएमसी के नर्सिंग हॉस्टल पर एमसीआई ने उठाए सवाल

आईजीएमसी के नर्सिंग हॉस्टल पर एमसीआई ने उठाए सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमसीआईकी टीम ने दूसरे दिन कमेटी रूम में बैठ कर आईजीएमसी का रिकाॅर्ड की जांच की। इस दौरान टीम ने आईजीएमसी में तैनात नर्सों की संख्या और उनके हॉस्टल को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। एमसीआई की टीम ने स्टाफ नर्सों वार्ड सिस्टर के रिक्त पदों का रिकाॅर्ड मांगा है। टीम ने एक नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को कमेटी रूम में बुला और उससे कुछ सवाल पूछे।

सवालखड़े किए

टीमने नर्सों को अस्पताल परिसर में हॉस्टल की सुविधा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। टीम ने अस्पताल की सभी नर्सों को हॉस्टल की सुविधा मिलने पर हैरानी जताई। टीम ने इसके बारे में साफ पूछा कि क्या हॉस्टल के लिए सराकर के समक्ष कभी आवाज नहीं उठाई। टीम के एक सदस्य ने कमरे में मौजूद नर्सिंग सुपरिटेंडेंट से कहा कि हम तो कागजों में लिख देंगे लेकिन हॉस्टल के मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाओ तभी सभी को हाॅस्टल की सुविधा मिलेगी।

मैरिडके लिए सुविधा नहीं

एमसीआईकी टीम ने सवाल करते हुए पूछा कि कितनी नर्सों को हॉस्टल में कमरा मिला है। इस पर एमसीआई को दिए जबाव में कहा गया कि आईजीएमसी में तैनात नर्सों में से केवल एक चौथाई नर्सों काे ही हॉस्टल की सुविधा दी गई है। मैरिड नर्सों के लिए अस्पताल परिसर में हाॅस्टल की सुविधा नहीं है।

शिमला के आईजीएमसी में निरीक्षण करते एमसीआई टीम के सदस्य।

पहले हुआ था विवाद

नर्सोंने हॉस्टल को लेकर हाल ही में काफी हंगामा भी किया था। नई भर्ती होने के बाद वर्तमान में हॉस्टल के एक कमरे में चार से पांच नर्सों को ठहरा दिया गया था इसके बाद नर्सों में काफी रोष भी व्याप्त है। आईजीएमसी प्रशासन ने अपने ही नियमों को ताक पर रख कर ऐसा किया था।

आईजीएमसी में कितनी नर्सें

एमसीआईकी टीम ने आईजीएमसी में तैनात नर्सों की संख्या और स्वीकृत पदों का भी पूरा ब्याेरा मांगा। आईजीएमसी के रिकार्ड के मुताबिक वर्तमान में नर्सिंग सुपरिटेडेंट से लेकर कांट्रेक्ट पर तैनात नर्सों की संख्या 310 के करीब हैं। इनमें 3 एनएस, 14 एएनएस, वार्ड सिस्टर 114 जिसमें से 5 केएनएच में तैनात है रेगुलर स्टाफ नर्स 93, कांट्रेक्ट पर तैनात नर्सें 120, आरकेएस के तहत तैनात नर्सों की संख्या 91 है। आईजीएमसी में करीब 200 नर्सों के पद खली पड़े हैं।

एमसीआई की टीम ने दिए पॉजीटिव साइन

दैनिकभास्कर से खास बातचीत करते हुए एमसीआई के निरीक्षक डॉ. जेके दास ने कुछ पॉजीटिव सा