- Hindi News
- भाषण प्रतियोगिता में निशा मन्हास रही अव्वल
भाषण प्रतियोगिता में निशा मन्हास रही अव्वल
स्वास्थ्यखंड मशोबरा के अंतर्गत शिमला नर्सिंग कॉलेज में साप्ताहिक आयरन गोली सेनेटरी नैपकिन पर सेमीनार करवाया गया। इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं भी हुई। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में निशा मन्हास पहले, अलीशा राय दूसरे और ज्योति तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रुचि शर्मा पहले, धृति ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मशोबरा सुन्नी खंड के स्वास्थ्य शिक्षक हेम सिंह ठाकुर ने किशोरावस्था में आने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य खंड मशोबरा के डॉ. देवेंद्र सिंह बिलौरिया, नर्सिंग कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल पिंकी चौथम, पीएचसी अनाडेल की चिकित्सा प्रभारी डॉ. मधु मैतान, सीमा वर्मा भी मौजूद थे।