- Hindi News
- पीडीएस: लोगों को मिल रहा घटिया आटा, हो चुके हैं 23 सैंपल फेल
पीडीएस: लोगों को मिल रहा घटिया आटा, हो चुके हैं 23 सैंपल फेल
सार्वजनिकवितरण प्रणाली के तहत प्रदेश में लोगों को घटिया राशन वितरीत किया जा रहा है। सस्ते के चक्करों में लोगों को घटिया क्वालिटी का राशन दे कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसमें आटे से लेकर दाल चावल सभी सामान शामिल है जो लोगों को डिपुओं के माध्यम से दिया जा रहा है।
घटिया क्वालिटी के राशन का खुलासा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से जुटाई गई सैंपलों की रिपोर्ट से हुआ है। विभाग में राशन के 73 सैंपल फेल पाए गए हैं। इसमें चीनी ,नमक और तेल को छोड़ कर राशन का अन्य जरूरी सामान शामिल है। यह सैंपल अप्रैल से लेकर नवंबर तक के हैं जिन्हें खाद्य निरीक्षकों ने प्रदेश भर से एकत्रित करके टेस्टिंग के लिए भेजा था गत वर्ष 200 सेंपल फेल पाए गए थे सरकार भी घटिया राशन के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। प्रदेश में लोगों को गुणवत्ता युक्त राशन उपलब्ध करवाने के सराकर के दावे इन फेल सेंपल के आगे हवा होते दिख रहे है अधिकारी गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष खाद्य वस्तुओं के कम सेंपल फेल होने की बात कर रहे है। लेकिन फेल सेंपल के कारण कहीं कहीं धीमा जहर लोगों के शरीर में घुल गया है जिससे लोगों को कुछ सालों बाद भुगतने पड़ सकते है।
चावल गेहूं में मिलावट
सस्तीदरों पर दिए जाने वाले चावल और गेहूं में भी मिलावट पाई गई है। आटा चावल के भरे गए सैंपलों में चावल के चार और गेहूं के तीन सेंपल की रिपोर्ट फेल प्राप्त हुई है।
आटे के 23 सेंपल फेल
सेंपलकी रिपोर्ट में आटे के सबसे अधिक 23 सेंपल फेल पाए गए हैं। खाद्य निरीक्षकों ने अाटे के 50 सेंपल एकत्रित किये थे जिसमें से 23 सैंपलों की रिपोर्ट फेल पाई गई है। सेंपल फेल होने के कई कारण बताए जा रहे है। एक तो उसमें चोकर का तय मात्रा से अधिक होना आटे में नमी का तय मात्रा से कम अधिक पाया जाना कई कारण है जिसकी वजह से आटा टेस्टिंग में फेल हो गया।
घटिया क्वालिटी की दे दी दालेंं
सस्तेके चक्करों में लोगों को घटिया क्वालिटी की दाले दे दी सेंपल की रिपोर्ट में 40 से अधिक सेंपल दालों के फेल पाये गए हैं। इसमें दाल चना उड़द,मूंग और काबली चना सभी शामिल है। दाल चना के सबसे अधिक 19 सेंपल की रिपोर्ट फेल प्राप्त हुई है। काबली चना के भी 15 सेंपल फेल हुए हैं। इसके अलावा मूंग दाल के दो और उड़द की दाल के पांच सेंपल सही नहीं पाए गए हैं।
^खाद्य वस्तुओं के फेल सेंपल को लेकर