पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग दिवस घोषित करने पर आभार जताया

योग दिवस घोषित करने पर आभार जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | पूर्वमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री रणधीर शर्मा, डा. राजीव बिंदल, विपिन परमार, सचिव त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत, कोषाध्यक्ष कपिल सूद ने भारत की पहल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से, 175 देशों के समर्थन तथा संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने के निर्णय का स्वागत किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस योग दिवस से ऋषि, मुनियो और भारतीय संस्कृति की प्राचीन सोच को मान्यता मिली है और विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी के नेेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित योग शिक्षा को बढ़ावा देने के क्षेत्र में लगे सभी महानुभावों को इसके लिए हार्दिक बधाई दी है।