- Hindi News
- हरदयाल अध्यक्ष, खेमेंद्र गुप्ता बने सचिव
हरदयाल अध्यक्ष, खेमेंद्र गुप्ता बने सचिव
हिमाचलपथ परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। अध्यक्ष पद की कमान हरदयाल सिंह को सौंपी गई है। जबकि सचिव खेमेंद्र गुप्ता होंगे। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर रुपचंद शर्मा और कोषाध्यक्ष सुरेश ठाकुर होंगे। राजेंद्र सिंघा काे प्रवक्ता चुना गया है। सभी पदाधिकारियों का चुनाव एक वर्ष के लिया गया है। शुक्रवार को शिमला में हुई संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया अौर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव निर्वाचित सचिव खेमेंद्र गुप्ता का कहना है कि कर्मचारियों ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वह उसको अपनी पूरी जिम्मेवारी से निभाएंगे। कर्मचारियों की हर मांगों को प्रबंधन के सामने उठाया जाएगा। इसके अलावा परिवहन मंत्री को भी जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। खेमेंद्र गुप्ता का कहना है कि चालक परिचालकों को रात्रि भत्ता अभी तक जारी नहीं किया गया है, ऐसे में इसको लेकर जल्द ही प्रबंधन के आला अधिकारियों पर मांग पूरी करने का दबाव बनाया जाएगा।
दिल्लीमें हो रहे धरने में जाएंगे प्रदेश के कर्मचारी
समन्वयसमिति ने निर्णय लिया है कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे अनावश्यक संशोधन का विरोध करेंगे। इसको लेकर परिवहन निगम के कर्मचारी दिल्ली के जंतर मंतर पर नेशनल फेडरेशन आफ रोड़ ट्रांसपोर्ट वर्करज की कॉडिनेशन कमेटी की ओर से 18 दिसंबर को आयोजित धरने प्रदर्शन में जाएंगे। पूरे प्रदेश भर से इस धरने में कर्मचारी जाएंगे।