महालेखाकार को उपलब्ध करवाएं नामांकन
शिमला| हिमाचलप्रदेश के महालेखाकार सुशील कुमार ने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के संशोधित नामांकन पत्र उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिन अभिदाताओं के नामांकन अभी तक प्रस्तुत नहीं किए हैं। वह दो अनुलिपियों सहित प्राथमिकता के आधार पर उनके कार्यालय को भिजवाएं। उन्होंने कहा कि किसी पेंशनर या अभिदाता के सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान के मामले महालेखाकार कार्यालय से प्राधिकृत होकर संबंधित कार्यालय को नहीं मिले हैं, तो ऐसे मामलों को दोबारा से भिजवाया जाए। महालेखाकार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग (एचपी-09 श्रृंखला) सामान्य प्रशासन (एचपी-07 श्रृंखला) से संबंधित सामान्य भविष्य निधि खाताधारकों के नामांकन पत्र उनके कार्यालय में हुई आगजनी के घटना के दौरान नष्ट हो गए थे। नामांकन पत्र उपलब्ध होने के कारण बहुत से अभिदाताओं के सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान मामलों को प्राधिकृत करने में कठिनाई रही है। इसलिए कर्मचारियों के नामांकन पत्र दोबारा से इस कार्यालय को उपलब्ध करवाना आवश्यक है।