- Hindi News
- पर्यावरण विभाग ने विश्व बैंक से मांगा 650 करोड़ का लोन
पर्यावरण विभाग ने विश्व बैंक से मांगा 650 करोड़ का लोन
शिमला | ग्लोबलवार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने विश्व बैंक से 650 करोड़ के ऋण की मांग की है। विभाग ने यह ऋण डीपीएल-3(डवलपमेंट पॉलिसी लोन) के तहत ग्रीन ग्रोथ के लिए मांगा है। विश्व बैंक अगर विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर देता है तो विभाग करोड़ों की इस राशि को प्रदेश में आईपीएच, पर्यटन, उद्योग, हाइड्रो, वन और ग्रामीण परिक्षेत्र पर व्यय करेगा। पैसा लेने के लिए इन विभागों को पहले उनकी पॉलिसी में बदलाव लाने के लिए कहा जाएगा। उसी के बाद पैसा जारी किया जाएगा। विभाग के निदेशक अजय लाल ने बताया कि डीपीएल-3 के लिए विश्व बैंक को 650 करोड़ का एक प्रस्ताव भेजा गया है।